मोबाइल तेज़ी से चार्ज करने तरीक़े
मोबाइल तेज़ी से चार्ज करने के 5 तरीक़े इमेज कॉपीरइट THINKSTOCK हम में से कई लोग उस वक्त बेसब्र हो जाते हैं जब हमें मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करना होता है और फ़ोन के पूरे चार्ज होने तक हमें कई घंटे तक इंतज़ार करना पड़ता है. हालांकि इसके समाधान का कोई जादुई तरीका नहीं है. लेकिन कुछ नुस्ख़े हैं जो बैटरी को अच्छे ख़ासे तरीक़े से चार्ज करने में लगनेवाले समय को कम कर सकते हैं. ये कुछ तरीक़े हैं जिसे आप आज़मा सकते हैं. '30 सेकेंड में होगा मोबाइल चार्ज' पसीने से चार्ज हो सकता है मोबाइल! हेडफ़ोन जो चार्ज करेगा मोबाइल फ़ोन 1. मोबाइल को फ्लाइट मोड पर डाल दें ये एक बहुत साधारण सा नुस्ख़ा है जिससे आपका फ़ोन तेज़ी से चार्ज होता रहेगा बिना उसके सभी फंक्शन को बंद किए हुए, जैसा कि फ़ोन को पूरी तरह बंद कर देने पर होता है. इमेज कॉपीरइट THINKSTOCK जब आप फ़ोन को फ्लाइट मोड पर डाल देते हैं तो इसके कॉल करने, इंटरनेट ब्राउज़िंग या जीपीएस जैसी फ़ीचर काम करना बंद कर देते हैं. लेकिन इसके कुछ फ़ायदा भी हैं कि आपका फ़ोन तेज़ी से चार्ज होता रहेगा ...