motorooni mobil

मोटोरोला ( motorola ) ने अपने नए स्मार्टफोन Motorola One Vision ( मोटोरोला वन विजन ) को भारत में लॉन्च कर दिया है।इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन के पहले सेल का आयोजन Flipkart ( फ्लिपकार्ट ) पर 27 जून को किया गया है। ग्राहक दोपहर 12 बजे से इस फोन को खरीद सकते हैं। भारत में इस फोन की कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलेशन (1080 x 2340) पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इसमें कंपनी ने Samsung ( सैमसंग ) का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो ऑक्टाकोर है। ये फोन ( android 9 pie ) एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन पर रन करता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Vision के रियर में 8x डिजिटल जूम व डुअल एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें पहला अपर्चर f/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मोबाइल तेज़ी से चार्ज करने तरीक़े

Blogger Me Account Kaise Banaye